| देश | भारत |
| राज्य | महाराष्ट्र |
| Latitude | Longitude
१८.९६° उ | ७२.८२° पू
| जनसन्ख्या | Density
१२,६२२,५०० (२००४)* | २८,८३४/km2
| क्षेत्रफ़ल | ४३७.७७ km2 |
बम्बई भारत का सबसे बड़ा महानगर है और दुनिया के सबसे बडे महानगरों में से एक है । बम्बई भारत के पश्चिमी तट पर स्थित है और महाराष्ट्र राज्य की राजधानी है । यह शहर एक द्वीप पर स्थित है । बम्बई भारत की आर्थिक राजधानी है । बम्बई का अन्ग्रेज़ी नाम बोम्बे से बदलकर १९९५ में मुम्बई कर दिया गया पर अब भी बोहत से लोग इसे बोम्बे नाम से ही जानते हैं ।
मुम्बई फ़िल्म इण्डस्ट्री बॉलीवुड के नामे से प्रसिद्ध है ।
बम्बई पहले सात छोटे द्वीपों का बना था । बम्बई सम्राट अशोक के साम्राज्य का हिस्सा था । १५३४ में पोर्च्यूगीस ने गुजरात के राजा बहादुर शाह से बम्बई का कब्जा लिया । १६६१ तक यह द्वीप पोर्च्यूगीस के हात में रहें । १६६१ में यह द्वीप केथरीन डे ब्रगान्ज़ा की इन्ग्लेन्ड के चार्ल्स द्वीतीय से शादी में डावरी के तौर पर दिये गये । चार्ल्स ने १६६८ में इन्हे ईस्ट इन्डिया कम्पनी को भाडे पर दिये । इन द्वीपों का भाडा था एक साल के दस पाउन्ड । ईस्ट इन्डिया कम्पनी ने यहाँ पर अपना बन्दरगाह स्थापित किया और १६६१ और १६७५ के बीच के १४ सालों में बम्बई की जनसन्ख्या १०,००० से बढकर ६०,००० हो गयी । १६८७ में ईस्ट इन्डिया कम्पनी ने अपने हेडक्वाटर्स सूरत से बदलकर बम्बई कर दिये । बम्बई के सात छोटे द्वीपों को जोडकर एक करने का काम १८१७ में शरु हुआ और १८४५ में पूरा हुआ । १८५३ में भारत की पहली रेल शुरु हुई बम्बई और थाना के बीच । १८५७ तक बम्बई शहर ईस्ट इन्डिया कम्पनी के हाथों में रहा जिसके बाद इसका कब्ज़ा अन्ग्रेज़ हुकुमत के हाथों चला गया ।
Moembaai | ممباي | মুম্বাই | Mumbai | মুম্বাই | Mumbai | Mumbai | Mumbai | Mumbai | Mumbai | Mumbai | Mumbajo | Mumbai | Mumbai | مومبای | Mumbai | Mumbai | Mumbai | Bombai - मुम़बई | મુંબઈ | बम्बई | Mumbai | Mumbai | ムンバイ | ಮು೦ಬೈ | Mumbai | Bombay | Bombėjus | Mumbaja | Mumbai | Mumbai | बम्बई | Bombay | Mumbai | Mumbai | ਮੁਮਬਏ | Mumbaj | Bombaim | Mumbai | Мумбаи | Mumbai | Mumbai | Mumbai | மும்பை | Mumbai | Мумбаї | 孟买